यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश जारी:अर्नब का असर, रेड-ऑरेंज अलर्ट भी; ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट आई
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए 14 राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। ओडिशा के 3 जिलों गंजाम, गजपति और कंधमाल में बाढ़ आ गई। गंजाम के 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। गंजाम और गजपति जिलों में करीब 62 हजार लोग बाढ़ में फंसे हैं। NDRF की 54 टीमें 120 लोगों को एयरलिफ्ट कर चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार की देर रात बारिश हुई। IMD के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले से 6.4°C कम और पिछले चार साल में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है। सैटेलाइट मैप में देखें दक्षिण अंडमान सागर में बना नया सिस्टम देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगल
स्रोत: दैनिक भास्कर (bhaskar.com). Plax खबर का छोटा सार दिखाता है। पूरी रिपोर्ट प्रकाशक की है।