
खबरNDTV हिंदी
'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर बना भोजपुरी गाना, नीलकमल ने गाया 'पगली देखावे अगरबती' तो मिले 396 मिलियन व्यूज
हम आपके हैं कौन फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी, माधुरी दीक्षित-सलमान खान की केमेस्ट्री और गानों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तारीफें लूटी थीं. फिर इसका गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' तो आज भी शादी-ब्याहों की जान है. लेकिन आप जानते हैं कि एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) बॉलीवुड के इसी सुपरहिट सॉन्ग पर बेस्ड है. बेशक गाने के बोल अलग हैं और फील भी अलग है. लेकिन धुन पूरी तरह से मैच करती है. हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर नीलकमल सिंह के गाने 'पगली देखावे अगरबती' की. इसकी धुन एकदम से 'दीदी तेरा देवर दीवाना' से मिलती है.
स्रोत: NDTV हिंदी (ndtv.in). Plax खबर का छोटा सार दिखाता है। पूरी रिपोर्ट प्रकाशक की है।