
खबरBBC हिंदी
राहुल गांधी का विदेशी मदद के आरोप पर पीएम को 'खुला चैलेंज', नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही इस पद पर बने हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्तूबर को विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए थे. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया था कि विदेश जाकर देश विरोधी ताक़तों के सहारे देश को कमज़ोर करने की साज़िश रची जा रही है. राहुल गांधी ने पीएम के इसी आरोप पर उन्हें चैलेंज दिया है. अक्तूबर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने कई बार प्रदर्शन किए थे.
स्रोत: BBC हिंदी (bbc.com). Plax खबर का छोटा सार दिखाता है। पूरी रिपोर्ट प्रकाशक की है।